Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर ईडी का छापा

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह का नाम दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में दाखिल की गई चार्जशीट में शामिल है। ईडी के इस छापे को इसी चार्जशीट से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घोटाले में संजय के करीबियों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं।

04 Oct 2023

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज तड़के देश के राजनीतिक घटनाक्रम के केंद्र बिंदु रायसीना हिल्स के पास आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के सरकारी आवास में दस्तक दी। संजय सिंह को सांसद होने के नाते नार्थ एवेन्यू में रहने के लिए सरकारी भवन आवंटित है। ईडी की टीम उनकी सारे घर की तलाशी ले रही है।

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह का नाम दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में दाखिल की गई चार्जशीट में शामिल है। ईडी के इस छापे को इसी चार्जशीट से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घोटाले में संजय के करीबियों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिली हुई है। इस साल फरवरी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उनकी गिरफ्तारी हुई। सिसोदिया तब से सलाखों के पीछे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News